नाविकों और आयोजकों से भी सहयोग की अपील
जिला प्रशासन ने घाटों पर पूजा का आयोजन करने वाले आयोजकों और नाविकों से भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। नाविक नावों का संचालन निर्धारित क्षेत्र में ही करें और उनकी क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाएं। प्रत्येक यात्री के लिए लाइफ जैकेट की उपलब्धता और उसका इस्तेमाल सुनिश्चित करें। घाटों पर अस्थायी विद्युत व्यवस्था सुरक्षित तरीके से कराएं। खुले तारों और असुरक्षित विद्युत कनेक्शन को तत्काल दुरुस्त कराएं। पूजा स्थलों पर आवागमन और निकास के रास्ते अवरुद्ध न करें तथा भीड़ नियंत्रित रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1077 पर करें संपर्क
जल दुर्घटना, डूबने, आगजनी, विद्युत हादसे या भगदड़ जैसी आपात स्थिति में तत्काल मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों, जल पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों या बचाव दल को सूचना दें। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, वाराणसी के आपदा हेल्पलाइन नंबर 1077 पर संपर्क करें।