फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath 2025: वाराणसी जंक्शन व बनारस स्टेशन पर बने आश्रय स्थल और पैसेंजर होल्डिंग एरिया, जानें खास

Thu, 23 Oct 2025 11:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

डाला छठ की पूजा के लिए काशी आने वाले यात्रियों को पूर्वोत्तर रेलवे भी सहूलियत देगा। रेलवे स्टेशनों पर आश्रय स्थल और पैसेंजर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। यहां सीसीटीवी से लोगों की निगरानी की जाएगा।
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को होल्डिंग एरिया की सुविधा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: पूर्वोत्तर रेलवे बनारस सहित पूर्वांचल में 10 से ज्यादा छठ स्पेशल ट्रेनों का आज संचालन करेगा। इससे यात्रियों को सुविधा होगी। वहीं छठ पर्व पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए बनारस रेलवे स्टेशन और कैंट जंक्शन पर अस्थाई यात्री आश्रय स्थल और पैसेंजर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


कैंट स्टेशन पर छठ पूजा की व्यवस्था पर स्टेशन निदेशक कैंट जंक्शन अर्पित गुप्ता ने बताया कि यात्रियों के लिए बाहर 5000 वर्ग फुट का होल्डिंग एरिया तैयार कराया है। मेडिकल टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है। भीड़ पर नियंत्रण के लिए 122 CCTV कैमरे लगे हुए हैं, आरपीएफ सेंट्रल कंट्रोल रूम से 24 घंटे नजर बनाए रखेंगे।

वहीं बनारस स्टेशन में यात्रियों की सभी सुविधाएं जैसे कि इलेक्ट्रिसिटी, बल्ब, पंखा, शुद्ध पेय जल, मोबाइल चार्जिंग, मोबाईल यूटीएस टिकटिंग, प्राथमिक चिकित्सा और गाड़ियों और जरूरी सूचनाओं की जानकारी के लिए जन संबोधन स्पीकर्स और वीडियो पैनलों के समुचित प्रबंध किए गए हैं। सर्कुलेटिंग एरिया को वाहन फ्री रखने के लिए भी इंतजाम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे छठ स्पेशल ट्रेनों का विवरण
गुरुवार यानी कि आज बनारस गाड़ी सं-01032 बनारस-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विशेष गाड़ी बनारस से शाम 4 बजे वाया प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, नासिक रोड चलाई जाएगी। शुक्रवार और गुरुवार को बनारस से चलने वाली गाड़ी सं-01052 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी आज बनारस से 06:35 बजे वाया वाराणसी-प्रयागराज चलाई जाएगी। 

गुरुवार को गाजीपुर सिटी से चलने वाली गाड़ी सं-01432 गाजीपुर सिटी -पुणे स्पेशल ट्रेन आज रात 10:40 बजे गाजीपुर सिटी से वाया औडिहार, जौनपुर, वाराणसी चलाई जाएगी। गाड़ी सं-09041 उधना-बलिया स्पेशल ट्रेन को उधना से 6:40 बजे वाया वाराणसी, जौनपुर, औडिहार, गाजीपुर सिटी के लिए चलाई जाएगी। गाड़ी सं-05298 बलिया- पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन आज बलिया से 13:00 बजे वाया सहतवार, मांझी, गौतमस्थान, छपरा चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें