फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स आर्मी मैन बताकर की ठगी: वाराणसी के युवक से नौकरी के नाम पर 32 लाख हड़पे, STF ने दिल्ली से दबोचा

Sat, 03 Sep 2022 09:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने वाराणसी के अमीनी गांव निवासी सुनील पटेल से 32 लाख की ठगी की है। 
विज्ञापन
मिर्जामुराद थाने में ठगी के दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के युवकों से नौकरी के नाम पर 32 लाख हड़पने के आरोपियों को यूपी एसटीएफ और पुलिस की टीन ने दिल्ली स्थित वाईडब्लूसीए से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी खुद को एक्स आर्मी मैन बताकर लोगों का झांसा देते थे। मिर्जामुराद थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के अनुसार बीते अप्रैल माह में अमीनी गांव निवासी सुनील पटेल मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


आरोप लगाया था कि नौकरी दिलाने के नाम पर राज कुमार सिंह और गौरव सेठी ने कई किश्तों में 32 लाख रुपये लिए। सुनील के पैसे वापस मांगने पर दोनों ने पैसे लौटाने से इनकार किया और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनो वांछितों में राज कुमार सिंह उर्फ आर के सिंह (48) रायबरेली जिले के कनपुरियन गांव का निवासी है जबकि 52 वर्षीय गौरव राठी नई दिल्ली के एफ-89 राजौरी गार्डेन का निवासी है।

दोनों को एसटीएफ की मदद से शुक्रवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 17 डेबिट कार्ड, छह मोबाइल, दो डीएल, 19 चेक, पांच आधार कार्ड, एक पासपोर्ट, एक मेम्बर शिप कार्ड, एक लाइसेंसी रिवाल्वर, तीन अदद पैन कार्ड, 10 चेक बुक, एक पासबुक, एक आर्मी कैंटीन कार्ड, एक अदद टोल टैक्स कार्ड, तीन प्रवेश पत्र, दो मोहर, सात सिम कार्ड, 1480 रुपये नकद और ब्रेजा कार बरामद हुई है। 

विज्ञापन

दहेज हत्या के मामले में पति गिरफ्तार

लोहता थाना क्षेत्र के रहीमपुर में बीते बृहस्पतिवार को विवाहिता जाहराबानों के फांसी लगाकर जान देने के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। विवाहिता की मां जाफरून की तहरीर पर पिछले दिनों पति समेत पूरे परिवार के सदस्यों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। 

शारीरिक शोषण करने के आरोपी पर मुकदमा

कपसेठी थाना क्षेत्र के सिरहिरा गांव निवासी एक युवती ने अपने पड़ोसी गांव गजेपुर के प्रदीप पटेल पर शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया। युवती ने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रदीप शादी का झांसा देकर बीते दो महीने से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। युवती ने जब भी शादी का दबाव बनाया तो प्रदीप ने इनकार कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने का आरोपी गिरफ्तार

कपसेठी थाना क्षेत्र के सिरहिरा बाजार में महिलाओं और छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसना एक युवक को भारी पड़ गया। शनिवार को पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। कमालपुर गांव निवासी आशीष कुमार सिरहिरा बाजार में महिलाओं और छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कस रहा था। बाजार वासियों ने जब विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें