फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल का अनुरोध करेंगे
मासूम को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत कर मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया गया। चोलापुर थाने की दरोगा स्वाती पांडेय और कांस्टेबल मोनिका ने मासूम और उसके मां-बाप की काउंसिलिंग की। फिर, बाल अपराध संबंधी विवेचनाओं में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया का पालन कर अभियोजन स्वीकृति के बाद 48 घंटे में विवेचना संपन्न कर पॉक्सो कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी।
एसपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हमारे पास पुख्ता साक्ष्य हैं। विवेचना अच्छे से की गई है। हम अदालत में प्रार्थना पत्र देकर अनुरोध करेंगे कि मुकदमे का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो। आरोपी को जल्द से जल्द कठोरतम सजा मिले, इसके लिए पुलिस प्रभावी तरीके से मुकदमे की पैरवी करेगी।