फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चित गौड़ बने सोनभद्र के नए डीएम: बद्रीनाथ सिंह का तबादला, 2016 बैच के हैं आईएएस अफसर; संभालेंगे कमान

Mon, 20 Apr 2026 07:47 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी चर्चित गौड़ वर्तमान में राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी चर्चित गौड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश शासन ने सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसी क्रम में वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी चर्चित गौड़ को सोनभद्र का नया जिलाधिकारी (डीएम) नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान डीएम बद्रीनाथ सिंह का स्थान लेंगे।

विज्ञापन


चर्चित गौड़ फिलहाल राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (कानपुर) में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात थे। शासन ने उनके कार्य अनुभव और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए उन्हें सोनभद्र जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। खास बात यह है कि बतौर जिलाधिकारी यह उनकी पहली तैनाती होगी, जिसे उनके करियर का अहम पड़ाव माना जा रहा है।

विज्ञापन

वहीं, सोनभद्र के वर्तमान डीएम बद्रीनाथ सिंह ने जुलाई 2024 में जिले का कार्यभार संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई प्रशासनिक और विकासात्मक योजनाओं को आगे बढ़ाया। अब शासन के आदेश के बाद उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिसकी आधिकारिक जानकारी जल्द जारी होने की संभावना है।

प्रशासनिक हलकों में इस तबादले को सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है, लेकिन चर्चित गौड़ की पहली डीएम तैनाती को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। सोनभद्र जैसे बड़े और संसाधन संपन्न जिले में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की चुनौती भी रहती है।

अब देखना होगा कि नए जिलाधिकारी के रूप में चर्चित गौड़ जिले के प्रशासनिक ढांचे को किस तरह गति देते हैं और विकास कार्यों को किस दिशा में आगे बढ़ाते हैं। शासन के इस फैसले से जिले में प्रशासनिक स्तर पर नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें