फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरा-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा

Mon, 16 Jan 2017 06:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
विज्ञापन
सागरपाली रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के समीप हादसा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
छपरा-वाराणसी रेलखंड के सागरपाली रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे छपरा से वाराणसी आ रही पैसेंजर ट्रेन का इंजन का एक पहिया पटरी से उतर गया। गनीमत रही कि ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद परिचालन शुरू कराया गया।
जानकारी के मुताबिक,  सागरपाली रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबीन के पास रेल पटरी की मरम्मत करते हुए मजदूरी रेल का गार्डर लेकर जा रहे थे। उसी समय छपरा-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन अचानक नजदीक आ गई।
विज्ञापन

जिससे जल्दीबाजी में मजदूर रेल का गार्डर ट्रैक पर ही छोड़ कर भाग गए। इसी समय ट्रेन आ गई और रेलवे ट्रैक पर पड़े हुए गार्डर आगे होने के कारण इंजन का अगला पहिया ट्रैक से नीचे उतर गया।
ड्राइवर ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया और इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम की 2 घंटे की मशक्कत के बाद परिचालन पुन: शुरू हुआ। इस दौरान स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन

इस संबंध में सागरपाली रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राजेश प्रसाद ने ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना से इनकार किया। उनका कहना था कि चैन पुलिंग के चलते इंजन में खराबी आयी थी, जिस वजह से ट्रेन खड़ी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें