फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत ट्रैक पर दौड़ी छपरा-वाराणसी इंटरसिटी, स्टेशन मास्टर सस्पेंड

Fri, 01 Sep 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
indian railway
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। छपरा-वाराणसी रेल खंड पर चलने वाली छपरा वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस गुरुवार को फेफना रेलवे स्टेशन से गलत ट्रैक पर दौड़ गई।
विज्ञापन


ट्रेन को मऊ के बजाए उस प्लेटफार्म पर भेज दिया गया, जहां से ट्रेन गाजीपुर को जाती हैं। चालक ने इसकी जानकारी होते ही  स्टेशन मास्टर को सूचित किया। इस मामले में डीआरएम ने फेफना स्टेशन मास्टर की लापरवाही मानते हुए उसे सस्पेंड कर दिया।

डीआरएम के पीआरओ अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है। छपरा से वाराणसी के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का नियमित संचालन फेफना मऊ होते हुए वाराणसी होता है। गुरुवार को सुबह फेफना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद ट्रेन को प्लेटफार्म तीन के बजाय एक नंबर प्लेटफार्म पर लिया गया।
विज्ञापन


एक नंबर प्लेटफार्म से ट्रेन गाजीपुर जाती हैं। चालक ने गलत प्लेटफार्म पर ट्रेन के जाने की सूचना स्टेशन पर दी। इसकी जानकारी होते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में ट्रेन को बैक करके फ्लेटफार्म तीन पर लाया गया तथा मऊ के लिए रवाना किया गया।

इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्रियों में भी अफरातफरी मच गई। इसकी जानकारी होते ही डीआरएम ने प्रथम दृष्टया स्टेशन मास्टर जितेंद्र पाठक को दोषी मानते हुए लापरवाही बरतने पर सस्पेंड करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बलिया स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफार्म  

माडल रेलवे स्टेशन बलिया पर वर्तमान समय में तीन प्लेटफार्म - फोटो : अमर उजाला
माडल रेलवे स्टेशन बलिया पर ट्रेनों के आवागमन को लेकर यात्रियों को परेशानियां दूर होने वाली हैं। स्टेशन पर प्लेटफार्म की कमी जल्द दूर होगी। इसकी तैयारी रेलवे प्रशासन ने शुरू कर दी है। प्लेटफार्म 4 और 5 का निर्माण होने जा रहा है।  

डीआरएम ने बुधवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण के दौरान इसके संकेत दिए है। अधिकारियों की माने तो इसका प्रस्ताव बना कर रेलवे को भेजा भी जा चुका है।   माडल रेलवे स्टेशन बलिया पर वर्तमान समय में तीन प्लेटफार्म हैं, जहां से करीब 24 से से अधिक ट्रेनें नियमित रूप से गुजरती हैं।

प्लेटफार्म की कमी के चलते आए दिन ट्रेनों को प्लेटफार्म पर खड़ी करने को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्लेटफार्म नंबर एक की लंबाई कम होने को लेकर लंबी दूरी की कई ट्रेनों को दो अथवा तीन नंबर प्लेटफार्म पर लेना पड़ता है।

इसके अलावा यहां से करीब छह पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी होता है, जिन्हें खड़ी करने के लिए प्लेटफार्म पर जगह नहीं मिल पाती है। प्लेटफार्म की कमी को लेकर रेल महकमा भी चिंतित है। इसके लिए स्थान भी चिह्नित कर लिया गया है। 

तीन नंबर प्लेटफार्म के उत्तर दिशा में नए प्लेटफार्म बनाने की कवायद की जा रही है। प्लेटफार्म चार और पांच के लिए प्रस्ताव बनाकर मंडलमुख्यालय भेजा जा चुका है। बुधवार को स्टेशन और रेलवे ट्रैक का जायजा लेने के दौरान डीआरएम एके झा ने प्लेटफार्म को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की।

रेल अधिकारियों की माने तो जल्द ही प्लेटफार्म चार और पांच के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। स्टेशन पर दो नए प्लेटफार्म बनने के बाद जहां रेलवे का सहूलियत होगी, वहीं यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें