इसके साथ ही वर्ष 2022 का लोककवि सम्मान बिहार से गीतकार रविकेश मिश्र, वर्ष 2021 का राधिका देवी लोककला सम्मान वाराणसी के शास्त्रीय गायक पंडित छन्नू लाल मिश्र, वर्ष 2022 में लखनऊ के चित्रकार काजी अशरफ को युवा कला सम्मान से नवाजा जाएगा।
दयानिधि मिश्र ने बताया कि गीतकार श्रीकृष्ण तिवारी की स्मृति में इस बार वर्ष 2021 का सम्मान वाराणसी से महेंद्र सिंह नीलम, वर्ष 2022 का पुरस्कार नवगीतकार इंदीवर को मिलेगा। विद्या निवास मिश्र पत्रकारिता सम्मान 2021 में माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति अच्युतानंद मिश्र को, जबकि वर्ष 2022 का सम्मान साहित्यिक पत्रिका नवनीत के संपादक मुंबई से विश्वनाथ सचदेव को दिया जाएगा।