मां कामख्या मंदिर में हवन-पूजन करते लोग
- फोटो : एएनआई
चंद्रयान-3 मिशन की सफल लॉन्चिंग के बाद अब सभी लोग उसकी लैंडिंग पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इस मिशन को सफल बनाने के लिए देशभर में लोग दुआ और प्रार्थनाएं कर रहे हैं। धर्मनगरी वाराणसी में भी लोगों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष पूजा की। मंगलवार सुबह कमच्छा स्थित मां कामख्या मंदिर में लोगों ने चंद्रयान की तस्वीर के साथ खास हवन-पूजन किया।
राष्ट्रीय हिंदू दल के सदस्यों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग एवं इसरो के वैज्ञानिकों की सफलता की कामना की। बीते दिनों भी अलग-अलग मंदिरों में इसरो के मिशन की सफलता के लिए पूजा-पाठ हुआ था। मंदिर में मौजूद लोगों ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता से पूरी दुनिया भारत की ताकत देखेगी। कहा कि चंद्रमा को हमारे भोलेनाथ अपने शीश पर धारण करते हैं। वे ही हमें सफलता देंगे। भारत के लिए यह गर्व की बात है।