फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाली टोला क्षेत्र के पार्षद पर हमला, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दशाश्वमेध थाना अंतर्गत बंगाली टोला वार्ड-71 के पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी उफ़ॱर चंदू दा पर जानलेवा हमला करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। आरोप है कि जर्जर मकान को सुरक्षा की दृष्टिकोण से खाली कराने के दौरान हमला करने और जान से मारने का प्रयास किया गया। इस मामले में एक महिला सहित दो पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

घटना के संबंध में पीड़ित पार्षद ने बताया कि लगातार बरसात होने के कारण काफी जर्जर हो चुके मकान संख्या 29/3 में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह ले जाने के लिए गए थे। नगर निगम और संबंधित थाने को भी इसकी सूचना दी गई है। पार्षद का आरोप है कि देवनाथपुरा के रहने वाले दयानन्द शर्मा और सरोज मिश्रा घर में से निकले और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान कट्टा निकालकर धमकाने का भी आरोप लगाया। मुहल्ले के लोगों ने बीच बचाव के बाद मामला शांत कराया। पार्षद को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। उसके बाएं पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। पुलिस ने दयानंद शर्मा को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें