फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौलीः ट्रक ने पीएसी वाहन को मारी टक्कर, एक जवान की मौत, सात जख्मी

Wed, 29 Jan 2020 11:35 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सदर कोतवाली के फुटिया गांव के समीप नेशनल हाईवे पर बुधवार की सुबह न्यायालय ड्यूटी करने जा रहे पीएसी के जवानों के वाहन को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के टक्कर के बाद पीछे से चल रही स्कार्पियो और पिकअप भी इसमें टकरा गई। घटना में पीएसी के जवान वाहन पलटने से दब गए।

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायल पीएसी के जवानों को बाहर निकाला और पुलिस की मदद से आठ को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक जवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

घायल जवान को स्ट्रेचर से अस्पताल में ले जाते - फोटो : amar ujala
जानकारी के अनुसार 36वीं वाहिनी पीएसी के जवान मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर में निवास कर रहे थे। बुधवार की सुबह न्यायालय ड्यूटी में मुख्यालय के न्यायालय जा रहे थे। घटना के बाद एनएच टू पर जाम की स्थिति हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया और यातायात सुचारू कराया। जानकारी के बाद जिला जज व पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल जिला अस्पताल पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें