फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में एसपी ने मारी एंट्री, खुली दरोगा और दो सिपाहियों की पोल

Fri, 10 May 2019 09:11 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में चंदौली के कप्तान ने गुरुवार रात में बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में एंट्री मारी। इसके बाद एक दरोगा और दो सिपाहियों की पोल खुल गई जिसके बाद एसपी ने दरोगा और दोनों सिपाहियों को चुनाव कार्यालय से संबद्ध कर दिया।

विज्ञापन


चंदौली के डीएम के निर्देश पर बलुआ पुल पर बैरियर लगाकर भारी वाहनों को रोक दिया गया है। 16 मई को धानापुर में प्रधानमंत्री की चुनावी सभा होनी है। इसको देखते हुए दो दिन पहले बैरियर हटा दिया गया। इसकी जानकारी होने पर ट्रक चालकों ने पुलिस की मिलीभगत से पुल से आवागमन शुरू कर दिया।

किसी ने एसपी संतोष कुमार से शिकायत कर दी कि पुलिस पैसे लेकर पुल से वाहन पार करा रही है। इसके बाद गुरुवार की रात एक बजे पुलिस अधीक्षक सादे वेश में जांच करने बलुआ पुल पहुंच गए। उन्होंने ट्रक चालकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे एक हजार रुपये प्रति ट्रक पुलिस वालों को देते है। मौके पर सौ से अधिक ट्रकों की कतार लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसपी थाने पर पहुंचे और थानाध्यक्ष से पूछताछ की। लेकिन थानाध्यक्ष ने वसूली से इनकार कर दिया। एसपी ने बताया कि वसूली की शिकायत पर जांच की गई। दरोगा सहित तीनों पुलिसकर्मियों को चुनाव कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। निलंबन के लिए चुनाव आयोग को पत्र भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें