फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : लॉकडाउन में बंद हुआ परिचालन तो ई-रिक्शे में खोल ली दुकान, बेच रहे सब्जी व फल 

Thu, 23 Apr 2020 06:09 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
ई-रिक्शे पर सब्जी बेचता चालक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण लोग घरों में बंद हैं और वाहनों का आवागमन ठप है। ऐसे में ई-रिक्शा चलाने वालों के सामने रोजी-रोजी का संकट खड़ा होने लगा। इस समस्या से निजात पाने के लिए चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर के कुछ ई-रिक्शा चालकों ने जीविकोपार्जन के लिए अपने वाहन को दुकान का रूप दे दिया है।

विज्ञापन


ई-रिक्शा चालक अब घूम-घूमकर सब्जी, फल आदि बेच रहे हैं। ऐसा ही कुछ नगर के ई-रिक्शा चालक शिवा ने भी किया है। उसने अपने ई-रिक्शा को दुकान के रूप में बदल दिया है। लॉकडाउन के कारण जब सड़क पर सवारियों ने निकलना बंद कर दिया। ऐसे में रिक्शा को दुकान की शक्ल देकर उसमें शासन के निर्देशानुसार चालक सब्जियां व फल बेच रहे हैं। रिक्शा चालकों में वीरेश, अभ्भी आदि ने बताया परिवार के जीविकोपार्जन के लिए मामूली लागत व थोड़ी सी मेहनत के बाद रिक्शे को उपयोग लायक बना दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें