एक पिस्टल जब्त, दूसरे की हो रही तलाश
- फोटो : demo
यूपी के मुगलसराय में 13 अक्तूबर को आयोजित बर्थ डे पार्टी में डीजे पर डांस के दौरान दो पिस्टलों से फायरिंग कर उसका वीडियो फेसबुक पर अपलोड करना एक युवक को भारी पड़ गया। रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली।
उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दूसरी लाइसेंसी पिस्टल मुगलसराय निवासी बबलू सिंह नामक टीटीई की है। दूसरी पिस्टल की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। मुगलसराय के एक लॉन में 13 अक्टूबर को बर्थ डे पार्टी थी।
पार्टी में आए कैलाशपुरी निवासी ऐश्वर्य जायसवाल ने डीजे पर बज रहे एक गाने पर दोनों हाथों में पिस्टल लेकर डांस करने के दौरान फायरिंग की थी। बाद में उसका वीडियो उसने फेसबुक पर अपलोड कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस अधिकारियों ने खुद संज्ञान में ले लिया।
अधिकारियों से निर्देश मिलने पर कोतवाली पुलिस ने इसकी जांच एसआई धीरेंद्र सिंह को सौंपी। मामला सही पाए जाने पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर रविवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली। पूछताछ में ऐश्वर्य ने बताया कि दूसरी लाइसेंसी पिस्टल बबलू सिंह नामक टीटीई की है। पुलिस दूसरी पिस्टल बरामद करने का प्रयास कर रही है।