फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जंतर खरीदने के बहाने 7.50 लाख के सोने के लॉकेट पर हाथ साफ, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस; FIR

Fri, 31 Jul 2026 05:43 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जिले के इलिया कस्बे में विशाल अलंकार ज्वेलर्स से जंतर खरीदने के बहाने आए उचक्के ने दुकानदार को बातों में उलझाकर करीब 7.50 लाख रुपये के सोने के लॉकेट का पैकेट चोरी कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चोरी के बाद अपने सामान देखता दुकानदार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के इलिया कस्बा स्थित विशाल अलंकार ज्वेलर्स में शुक्रवार दोपहर जंतर खरीदने के बहाने आए एक उचक्के ने दुकानदार को बातों में उलझाकर करीब 7.50 लाख रुपये मूल्य के सोने के लॉकेट का पैकेट पार कर दिया। घटना का पता चलने पर बाजार के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची इलिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार दुकान के संचालक आलोक कुमार वर्मा किसी निजी कार्य से वाराणसी गए हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में उनके पुत्र विशाल वर्मा दुकान संभाल रहे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचा और पहले जंतर दिखाने को कहा। इसके बाद उसने सोने के विभिन्न डिजाइन के लॉकेट देखने की इच्छा जताई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विशाल वर्मा तिजोरी से अलग-अलग डिजाइन के लॉकेट निकालकर दिखाने लगे। इसी दौरान युवक लगातार बातचीत कर उनका ध्यान भटकाता रहा। मौका मिलते ही उसने करीब 7.50 लाख रुपये मूल्य के सोने के लॉकेट का एक पैकेट चोरी से उठा लिया और बिना किसी को भनक लगे दुकान से निकल गया।

कुछ देर बाद सामान का मिलान करने पर लॉकेट का पैकेट गायब मिला। दुकानदार ने पहले अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर इलिया थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दुकान के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। प्रारंभिक जांच में एक संदिग्ध युवक की गतिविधियां कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के बाजार और संभावित मार्गों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए आभूषण बरामद कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें