फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कैरेट की आड़ में बिहार ले जाई जा रही 5216 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार; वाहन सीज

Fri, 31 Jul 2026 05:18 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: रामनगर पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत एनएच-19 पर कार्रवाई कर कैरेटों की आड़ में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 5,216 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। ट्रक और एस्कॉर्ट कार को सीज करते हुए हरियाणा व गाजियाबाद के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: रामनगर पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-19 पर भीटी स्थित ढूंढीराज पुलिया के पास अवैध अंग्रेजी शराब से लदे एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में प्लास्टिक की कैरेटों की आड़ में छिपाकर रखी गई 5,216 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक को एस्कॉर्ट कर रही एक कार को भी कब्जे में लेते हुए तीन अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों वाहनों को सीज कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और बीएनएसएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान तथा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा के पानीपत से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर एक ट्रक वाराणसी के रास्ते बिहार जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने भीटी स्थित ढूंढीराज पुलिया के पास बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में आगे रखी प्लास्टिक की कैरेटों के पीछे 999 ब्रांड व्हिस्की की 102 पेटियां और 320 अतिरिक्त शीशियां बरामद हुईं। कुल 5216 शीशियां मिलीं, जिनमें प्रत्येक की क्षमता 180 एमएल है। पुलिस के अनुसार शराब को चेकिंग से बचाने के लिए कैरेटों की आड़ में बेहद सुनियोजित तरीके से छिपाया गया था।

कार्रवाई के दौरान ट्रक के साथ चल रही एस्कॉर्ट कार को भी पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद (40) निवासी सोनीपत, सोमवीर जोगी (42) निवासी पानीपत, हरियाणा और मिथुन बंसल (40) निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क और शराब की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें