फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: पटाखा दिलाने के बहाने पांच साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय में पेशी के बाद भेजा जेल

Thu, 19 Nov 2026 06:54 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में बच्ची को पटाखा दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना 15 नवंबर की है। पीड़िता की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को उसे काली महाल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
न्यायालय में पेशी के बाद भेजा जेल। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीडीयू नगर जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम बच्ची को पटाखा दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 15 नवंबर की है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को काली महाल इलाके से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्ची को पटाखा दिलाने का लालच दिया था। इसी बहाने वह उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ यौन अपराध किया। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने मुगलसराय कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू की।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पुलिस को उसकी लोकेशन काली महाल इलाके में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मुगलसराय कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें