बीते दिनों मंदिर के सामने दीवार निर्माण के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्तााओं के प्रदर्शन के बाद अब पूरे गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। बता दें कि दीवार हटाने की मांग को लेकर पहले विरोध हुआ और बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप पर अनशन समाप्त हुआ। सुरक्षा की निगाहें चौकस लगी हुई हैं।
चोलापुर के चंदापुर गांव में बीते सोमवार की सुबह बजरंग दल के कार्यकर्ता और हिंदू समर्थक ग्रामीण शिवमंदिर के प्रांगण में अनशन पर बैठ गए थे। उक्त अनशन में हिंदू समर्थकों ने मांग उठाई कि अवैध रूप से चंदापुर में बजरंग बली मंदिर के सामने जो दीवार बनाई गयी है उसे हटाया जाए।
विज्ञापन
अनशन की भनक लगते ही जिले के आलाधिकारियों समेत अर्ध सैनिक बल के साथ पीएसी भी पहुंच गई। अपनी मांग पर डटे हिंदू समर्थक कानूनी तरीके से दीवार हटाने की बात कही और आगामी रविवार तक समय मांगा जिस पर अनशन कर रहे लोगों ने अधिकारियों की बात मानकर अनशन खत्म कर दिया।
हालांकि एहतियात के तौर पर मंगलवार कि सुबह ही तीन गाड़ी अर्धसैनिक बल के साथ दो गाड़ी पीएसी चंदापुर गांव में पहुंच गई। पूरे दिन गांव के हर रास्ते पर पुलिस डटी रही, शाम को अर्ध सैनिक बल के लोग चले गये, वहीं तीन थाने की पुलिस और एक ट्रक पीएसी मौके डटी हुई है। मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।