फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जल्दी इलाज से ठीक होगा सर्वाइकल कैंसर

विज्ञापन
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में बुधवार को सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) के कारण, बचाव पर विशेषज्ञों ने चर्चा की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारी है। समय पर इसका इलाज कराया जाय तो यह ठीक हो जाता है।
विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह के समापन समारोह में सीएमओ ने कहा कि आमतौर पर महिलाएं सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों के प्रति गंभीर नहीं होती हैं। यही लापरवाही उनके लिए जानलेवा हो जाती हैं। एमसीएच विंग की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आरती दिव्या ने बताया कि 30 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को समय-समय पर जांच अवश्य करानी चाहिए। इस दौरान डॉ. प्रेमप्रकाश, डॉ. बीराम, डॉ. ज्योति ठाकुर, प्रीति यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें