विश्वनाथ धाम के नए सीईओ सत्यम मिश्रा ने कहा कि सभी क्षेत्रों में जाकर एसओपी और मंदिर की गरिमा को सुनिश्चित किया जाएगा। दर्शनार्थियों के सुलभ दर्शन की व्यवस्था होगी।
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के सीईओ का कार्यभार संभालने के बाद मंगलवार को सत्यम मिश्रा ने कॉरिडोर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यहां पर जो भी दर्शनार्थी आते हैं उन सभी का स्वागत और सम्मान है।
विज्ञापन
इस बीच किसी से कोई त्रुटि होती है तो सबसे पहले उसकी जांच कराई जाएगी। उसके बाद विधि सम्मत कार्रवाई होगी। सत्यम मिश्रा ने कहा कि सभी क्षेत्रों में जाकर एसओपी और मंदिर की गरिमा को सुनिश्चित किया जाएगा। दर्शनार्थियों के सुलभ दर्शन की व्यवस्था होगी।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रख व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा। मंदिर क्षेत्र में व्यवस्थाओं को इस तरह संचालित किया जाएगा कि दर्शनार्थियों को परेशानी न हो और उन्हें बेहतर धार्मिक अनुभव मिल सके।
विज्ञापन
मंगलवार को सत्यम मिश्रा ने डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण, उप जिलाधिकारी पवन प्रकाश पाठक सहित मंदिर न्यास व परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ निरीक्षण किया। निर्धारित प्रवेश और निकास मार्गों, जिग-जैग दर्शन व्यवस्था, कतार प्रबंधन, श्रद्धालुओं के आवागमन और सुरक्षा का जायजा लिया।
श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध नई और वर्तमान व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। व्यवस्थाओं को श्रद्धालु-केंद्रित बनाए रखने के साथ ही सुविधाजनक दर्शन कराने की बात कही। कहा कि श्रद्धालुओं की जरूरतों को ध्यान में रख धाम की व्यवस्थाओं का निरंतर निरीक्षण और सुधार किए जाए।