फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पहली बार राजधानी से बाहर मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, 13 महीने बाद काशी आएंगे अमित शाह

Mon, 23 Jun 2025 09:52 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी में 24 जून यानी कल पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी। इसमें शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह व चार मुख्यमंत्री शामिल होंगे। वहीं अमित शाह और चार राज्यों के सीएम जीआई उत्पादों की प्रदर्शनी देखेंगे। 
विज्ञापन
वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखकर अतिक्रमण हटाने के बाद दशाश्वमेध मार्ग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक पहली बार किसी राज्य की राजधानी में नहीं होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बैठक को लखनऊ की जगह काशी में करने का फैसला किया है। पिछली बैठक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुई थी। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव 2024 के करीब 13 महीने बाद काशी आ रहे हैं। वह 24 जून को चारों राज्यों के मुख्यमंत्री व अधिकारियों के साथ दो सत्रों में बैठक करेंगे, फिर काशी से रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन


काशी में होने वाली बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव व उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। नदेसर स्थित होटल ताज में होने वाली बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

इसी सिलसिले में गृहमंत्री सहित सभी मुख्यमंत्री सोमवार को ही काशी आ रहे हैं। सोमवार को ही यूपी के सीएम की तरफ से रात्रि भोज दिया जाएगा। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद गृहमंत्री, सभी मुख्यमंत्रियों और बैठक में आने वाले सभी अफसरों को अयोध्या के श्रीराम मंदिर का प्रसाद भी दिया जाएगा।

विज्ञापन

जीआई उत्पादों की प्रदर्शनी देखेंगे अमित शाह और सीएम

काशी में पहली बार 24 जून को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होने जा रही है। परिषद की 25वीं बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मेजबान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। नदेसर के ताज होटल में प्रस्तावित इस महत्वपूर्ण बैठक के अलावा काशी के विश्व प्रसिद्ध हस्तशिल्प जीआई टैग उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगेगी। इसमें काशी के 10 विशिष्ट जीआई-टैग वाले उत्पाद प्रदर्शित होंगे।

इसे भी पढ़ें; Amit Shah Visit: गृहमंत्री शाह और योगी समेत चार सीएम आज काशी में, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल

यह आयोजन न केवल इन उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा, बल्कि स्थानीय कारीगरों को भी प्रोत्साहित करेगा। जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने बताया कि भारत की बौद्धिक संपदा में शुमार जीआई उत्पादों की इस प्रदर्शनी से काशी के कारीगरों के हुनर को मंच मिलेगा। 

पूर्वांचल में 32 जीआई उत्पाद हैं, इनसे करीब 20 लाख कारीगर जुड़े हैं। इसका सालाना कारोबार लगभग 25,500 करोड़ का है। उत्तर प्रदेश जीआई टैग प्राप्त उत्पादों की संख्या के मामले में देश में शीर्ष पर है। वर्तमान में 77 जीआई टैग उत्पाद हैं। यह राज्य की विविध कला और शिल्प परंपराओं, कृषि उत्पादों और विशिष्ट भौगोलिक पहचान को दर्शाता है। 30 उत्पाद जीआई टैग मिलने की प्रक्रिया में हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश की यह उपलब्धि और भी मजबूत होगी।

प्रदर्शनी में यह 10 उत्पाद
डॉ. रजनीकांत ने बताया कि प्रदर्शनी में बनारस ब्रोकेड एंड साड़ी, बनारस जरदोजी, बनारस गुलाबी मीनाकारी क्राफ्ट, बनारस ग्लास बीड्स, बनारस मेटल रिपोजी क्राफ्ट, बनारस मेटल कास्टिंग क्राफ्ट, वाराणसी वुडेन लेकर एंड टॉयज, बनारस वुड कार्विंग, वाराणसी सॉफ्ट स्टोन जाली वर्क, बनारस हैंड ब्लॉक प्रिंट उत्पाद होंगे।
विज्ञापन

वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखकर शहर भर से हटवाए गए अतिक्रमण

शहर में सोमवार को होने वाले वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखकर रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर विश्वनाथ मंदिर, कालभैरव मंदिर, सर्किट हाउस, ताज होटल, गोदौलिया, दशाश्वमेध आदि इलाकों से अतिक्रमण हटवाए गए।

गोदौलिया से दशाश्वमेघ घाट तक नगर निगम और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान अतिक्रमण हटवाए गए। अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई। नगर निगम ने सामान जब्त किया। घाटों पर नाव रिपेरिंग को लेकर नाव मालिक को चेतावनी दी गई। 

इस दौरान गंगा घाटों की भी सफाई की गई। सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पांच प्रदेशों के मुख्यमंत्री शहर में रहेंगे। उनके आगमन को देखते हुए सफाई और अतिक्रमण अभियान तेज कर दिया गया है। घाटों पर अतिक्रमण को भी हटाकर लोगों को नोटिस जारी किया गया। घाटों पर नाव संचालकों को भी चेतावनी दी गई। 

फल मंडी के दुकानदारों को हिदायत दी गई कि आगामी तीन दिन तक कोई भी ठेला खोमचा सड़क पर नहीं लगाएंगे। उधर, सारनाथ में सड़क किनारे लगी अवैध दुकानों को हटाया गया। हवेलिया चोराहे से संग्रहालय होते हुए सारनाथ चौराहे तक दो गुमटी, एक ठेला जब्त किया। हिदायत दी गई कि सड़क व पाथवे पर अवैध दुकानें नहीं लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें