फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज बोले, गर भारत सहिष्णु न होता तो आतंकी मेमन के लिए रात में नहीं खुलता सुप्रीम कोर्ट

Mon, 21 Dec 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर भारत सहिष्णु देश न होता तो आतंकी याकूब मेमन के लिए आधी रात को सुप्रीम कोर्ट न खुलता। भारत के रग-रग में सहिष्णुता है। इस पर सवाल खड़े करने वालों को करारा जवाब देना होगा। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ सभागार में रविवार को आयोजित सनातन धर्म बचाओ सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि ये बातें कहीं।
विज्ञापन

स्वामी करपात्री महाराज की स्मृति में आयोजित सम्मेलन में सनातन धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने संतों और युवाओं से आगे आने की अपील करते हुए कहा कि सनातन धर्म के रक्षक हैं संत।
सनातन आदि है, अनादि और सनातन कभी खत्म नहीं होगा। सहिष्णुता पर बोलते हुए कहा कि भारत के रग-रग में सहिष्णुता है।
 हमारे धर्माचार्यों-पूर्वजों ने वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वे भवन्तु सुखिन: के माध्यम से इंसान तो इंसान छोटे-बड़े जीव-जंतुओं के प्रति स्नेह और आदर भाव रखने की शिक्षा दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेमन की शवयात्रा के साथ मुंबई में 50 हजार लोग थे। सोचना होगा कि वो भारत मां के किसी वीर सपूत की शवयात्रा थी या एक आतंकवादी की।
 पूरी दुनिया आज भारत की सहिष्णुता को स्वीकारती है। हिंदुओं की घटती आबादी पर चिंता जाहिर करते हुए एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए गिरिराज ने कहा कि वर्ष 1947 में भारत में 90 प्रतिशत हिंदू और आठ प्रतिशत मुस्लिम थे।
पाकिस्तान में 22 प्रतिशत हिंदू, 70 प्रतिशत मुस्लिम थे। ये आंकड़ा 1947 का है लेकिन वर्ष 2014 में भारत में हिंदुओं की आबादी घटकर 74 प्रतिशत पहुंच गई और मुस्लिमों की आबादी में इजाफा हो गया।
यह आंकड़ा 21 प्रतिशत पर पहुंच गया। यही नहीं, पाकिस्तान की बात करें तो यहां 98.6 प्रतिशत मुस्लिम और हिंदू एक प्रतिशत हो गए हैं।
 समारोह में भाजपा विधायक सुशील सिंह, करपात्री धाम केदारघाट के पीठाधीश्वर सर्वेश्वर चैतन्य ब्रह्मचारी और अभिषेक ब्रह्मचारी ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

 कार्यक्रम का संचालन स्वामी सहजानंद सरस्वती सामाजिक न्याय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें