फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बोले स्वास्थ्य राज्य मंत्री- पूर्वांचल में बढ़ाई जाएंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

Fri, 15 Sep 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि पूर्वांचल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार काशी आए अश्विनी कुमार शुक्रवार को बीएचयू आईएमएस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने आश्वासन दिया कि बीएचयू अस्पताल के उन्नयन के लिए वे हर संभव मदद करेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले आईएमएस निदेशक प्रो. वीके शुक्ला ने उनके समक्ष बीएचयू अस्पताल और आईएमएस के अपग्रेडेशन के लिए कई प्रस्ताव रखे। उन्होंने मंत्री से मांग की कि आईएमएस को इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इम्पॉर्टेंस का दर्जा दिया जाए।

साथ ही, सर सुंदरलाल अस्पताल में प्रति बेड दो लाख के बजट को बढ़ाकर दस लाख किया जाए। इसके बाद मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर परिसर में 35 करोड़ की लागत से बने स्टेम सेल एंड बोन मैरो रिसर्च सेंटर के लिए मानव संसाधन की मांग रखी।
विज्ञापन


नर्सिंग कॉलेज में एमएससी इन नर्सिंग पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए भी सहयोग मांगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने आईएमएस को एम्स का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव रखा। हालांकि निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक के किसी भी प्रस्ताव पर मंत्री ने उन्हें आश्वस्त नहीं किया पर इतना भरोसा दिलाया कि जो भी संभव होगा किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन

- फोटो : amarujala
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्वनी चौबे ने शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। सपरिवार पहुंचे मंत्री ने बाबा के दर्शन के उपरांत माता अन्नपूर्णा का सविधि दर्शन पूजन किया। महंत रामेश्वर पुरी से मिलकर उन्होंने मंदिर के कार्यों के बारे में जानकारी ली।

मंदिर से निकलने के बाद मंत्री ने कहा कि प्रधान मंत्री द्वारा जो कार्य हमें मिला है उसे अच्छे से निर्वाह करना है । आज मैं देश की सवा सौ करोड़ जनता को स्वस्थ रखने और पीएम के संसदीय क्षेत्र होने पर जनता का आशीर्वाद लेने आया हूं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें