फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में होने वाले प्रवासी सम्मेलन के लिए केंद्र सरकार भी जारी करेगी बजट

Wed, 07 Nov 2018 04:03 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने व्यवस्थाओं के लिए जारी किया है 100 करोड़ रुपये - फोटो : self
विज्ञापन
वाराणसी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए केंद्र सरकार भी बजट जारी करेगी। विदेश मंत्रालय की ओर से इस आयोजन के लिए करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। माना जा रहा है कि 15 नवंबर तक केंद्र सरकार की ओर से बजट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


21 से 23 नवंबर तक आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में करीब दो सौ करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। इसमें प्रदेश सरकार ने एनआरआई सेल का गठन कर 100 करोड़ रुपये बजट जारी कर विभागों से कार्ययोजना मांग ली है।

उधर, विशेष सचिव एनआरआई अरुण कुमार ने सम्मेलन से जुड़े विभागों के साथ बैठक की और अब तक हुई तैयारियों की समीक्षा की। इसमें लोक निर्माण, विकास प्राधिकरण और नगर निगम को शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार कई सम्मेलन से जुड़ी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश सरकार की ओर से विभागों को बजट की व्यवस्था करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें