अध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने कहा कि बार सामूहिक निर्णय से चलेगा। हड़ताल समस्या का हल नहीं है, बल्कि समस्याओं की अनदेखी होने पर ही हड़ताल की जाएगी। समारोह में सभी पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के बाद सभी अतिथियों और बार के निर्वाचित पदाधिकारियों को शाल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में एडीजे राजेश्वर शुक्ल, बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, प्रेम शंकर पांडेय, शैलेन्द्र सिंह बबलू, सेंट्रल बार के महामंत्री कन्हैयालाल पटेल, सौरभ श्रीवास्तव, राजेश मिश्र, पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह प्रिंस, अशोक सिंह दाढ़ी, संजय सिंह दाढ़ी, शैलेन्द्र सरदार, रंजन मिश्र, वरुण प्रताप सिंह प्रिंस, संजय रघुवंशी, कृष्णमोहन पांडेय समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
राम मंदिर निर्माण के लिए अधिवक्ताओं ने दिए 2.18 लाख
अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान के तहत सोमवार को वाराणसी के दीवानी कचहरी में अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती पहुंचे। अधिवक्ताओं के बीच अभियान के लिए प्रमुख बनाए गए सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक शंकर तिवारी ने बताया कि एक दिवसीय अभियान में साथी अधिवक्ताओं से दो लाख 18 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई है। राशि समर्पित करने वाले लोगों में प्रमुख रूप से राधेश्याम चौबे, राजेंद्र प्रताप पांडेय, शिवानंद पांडेय, शंभूशरण चौरसिया, डॉ. जितेंद्र पांडेय, विजय शंकर लाल, अविजित त्रिपाठी, अनीता चौबे, धीरेंद्र नाथ शर्मा, रत्नेश्वर पांडेय, विन्ध्याचल चौबे, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, मुरलीधर सिंह, श्याम बिहारी सिंह, मदन मोहन, रामदत मिश्र, पुनीत तिवारी, प्रह्लाद तिवारी, मनोज चौबे आदि अधिवक्ता शामिल रहे। अभियान दल में विहिप के प्रांत मंत्री आनंद सिंह, मुरलीधर सिंह, निशांत चतुर्वेदी, सत्येन्द्र राय, सत्येन्द्र सिन्हा, अमित पांडेय, सरामेन्द्र मिश्र, अमित द्विवेदी, सतीश चौबे आदि भी शामिल रहे।