वहीं 02220 सुहेलदेव स्पेशल एक्सप्रेस आनंद विहार स्टेशन से शाम 6.50 बजे के बजाय रात 9.40 बजे खुलेगी। उत्तर रेलवे के रेल अधिकारियों के अनुसार 26 व 27 जनवरी को खुलने वाली 02367 व 02368 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी। यह ट्रेन पीडीडीयूनगर स्टेशन से होकर अप-डाउन करती है।
अहमदाबाद-वाराणसी एक्सप्रेस के समय में बदलाव
परिचालन कारणों के चलते कुछ ट्रेनों को संशोधित समयानुसार चलाया जा रहा है। इसके तहत 28 जनवरी से 09167 अहमदाबाद-वाराणसी साबरमती स्पेशल ट्रेन सप्ताह में चार दिन अहमदाबाद से रात 11 बजे छूटकर तीसरे दिन सुबह 9.45 बजे कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी दिशा में 09168 वाराणसी-अहमदाबाद साबरमती स्पेशल सप्ताह में चार दिन 31 जनवरी से अग्रिम सूचना तक कैंट स्टेशन से दोपहर 2.30 बजे खुलेगी और तीसरे दिन रात 1.10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।