सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव के लिए कचहरी परिसर में गहमागहमी
- फोटो : अमर उजाला
अध्यक्ष पद के लिए प्रभुनारायन पांडेय, मुरलीधर सिंह, रमेश कुमार राय, प्रभाशंकर मिश्र और प्रभात कुमार चुनाव मैदान में हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशी गिरिजेश सिंह, गंगेश्वर मिश्र, राजेंद्र प्रसाद पाठक, विमला यादव, शरमू यादव, संजय कुमार श्रीवास्तव और शाहनवाज खान हैं।
महामंत्री पद पर 11 प्रत्याशी शशिकांत दूबे, राजेश गुप्त, अनूप सिंह, नृपेंद्र सिंह, चेंगवारा रघुवंशी, माधव प्रसाद पांडेय, प्रतिमा पांडेय, जवाहिर लाल गुप्ता, किशन यादव, अखिलेश तिवारी, प्रमोद कुमार सिंह भाग्य आजमा रहे हैं। जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पर पांच, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय व प्रकाशन पर चार, ऑडिटर पर दो, कोषाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में है। प्रबंध समिति 15 वर्ष से ऊपर वकालत अनुभव के छह पद पर सात और 15 वर्ष से कम के छह पद पर 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।