फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस से दो मंत्री बनने पर जश्न, ढोल-नगाड़े बजाकर निकाला जुलूस

Sun, 19 Mar 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
व्यापारियों ने भी निकाला जुलूस, कई नेता गए लखनऊ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महंत आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने, शिवपुर विधायक अनिल राजभर के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के राज्य मंत्री बनने पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन


नीचीबाग स्थित महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाए और मिठाइयां बांटीं। शहर के कई इलाकों में विजय जुलूस निकालकर भाजपा का झंडा लहराया गया और मोदी-योगी के नारे लगे।

 जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश जोशी के नेतृत्व में काशीपुर में ढोल-नगाड़े के साथ जुलूस निकाला। शिवपुर में जिला उपाध्यक्ष जयनाथ मिश्र के नेतृत्व में जुलूस निकला। भाजयुमो के सह मीडिया प्रभारी बृजेंद्र दूबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नार्मल स्कूल शिवपुर से जुलूस निकाला।
विज्ञापन


दशाश्वमेध व्यापार मंडल की ओर से दशाश्वमेध से गिरजाघर तक विजय जुलूस निकाला गया।

इसी तरह मंडुवाडीह बाजार में दोपहर बाद व्यापारियों ने ढोल-नगाड़े की थाप पर जुलूस निकाला।  वहीं, भाजपा संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी लखनऊ पहुंच गए।
Trending Videos
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी और मुस्लिम संगठनों ने भी जताई खुशी

ढोल-नगाड़े बजाकर निकाला जुलूस, बांटी मिठाइयां - फोटो : अमर उजाला
महंत आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने और बनारस से दो विधायकों के मंत्री बनने पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं और मुस्लिम संगठनों ने भी खुशियां जताईं। मुस्लिम अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों ने नीचीबाग स्थित कार्यालय पर आतिशबाजी की।

नेतृत्व शकील अहमद सिद्दीकी ने किया। इस मौके पर हाजी अनवार अहमद, अबरार अहमद, शाहिद खान, कलीम अशरफ आदि मौजूद रहे।

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शिवपुर, इंद्रपुर, काशीराम आवास, शिवपुर रेलवे फाटक इलाकों में घूम-घूमकर महंत की ताजपोशी पर बधाइयां दीं। इसमें महावीर मंडल के अध्यक्ष अनिल सिंह सोनू, सुजीत शर्मा, पंकज, मंटू, राशिद आदि शामिल रहे।

वहीं, भारतीय सिंधु सभा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सुखवानी ने महंत को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। पूर्वांचल मूवमेंट संगठन की ओर से भी जुलूस निकालकर खुशी जताई गई।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें