फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषितों के मसीहा थे पं. दीनदयाल

Mon, 26 Sep 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय को समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति की हमेशा चिंता रही। उनका एकात्म मानववाद का सिद्धांत इसी पर केंद्रित रहा। ये विचार भाजपा एमएलसी केदारनाथ सिंह ने रविवार को पंडित जी की जयंती पर गुलाब बाग कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में व्यक्त किए।
विज्ञापन


बतौर मुख्य वक्ता उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने शिक्षा के बाजारीकरण और महंगी शिक्षा पर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने भविष्य में आने वाली परेशानियों को पहले ही भांप लिया था। संगोष्ठी में आशा गुप्ता, पीयूषवर्धन सिंह, रूपेश पांडेय, संजय राय, नीलकंठ तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, प्रकाश यादव, डॉ. हरेन्द्र राय, महेश श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, प्रभात सिंह, रितेश राय आदि मौजूद थे।

भाजपा की जिला इकाई की ओर से जिले के 16 मंडलों के 182 सेक्टरों में जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। रोहनिया मंडल के ढोलापुर गांव आयोजित जयंती समारोह में क्षेत्रीय प्रवक्ता संजय भारद्वाज मुख्य वक्ता थे। यहां भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिवपुर मंडल में जयनाथ मिश्रा, काशी विश्वनाथ मंडल में नरसिंह दास, संतोष सोलापुरकर, लोहता मंडल में    हेमंत सिंह, छोटेलाल पटेल, राजातालाब मंडल में प्रेम पाठक, के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल की  जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें