फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसी कैमरे कर रहे मुखबिरी, आसान हुआ पुलिस का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अत्याधुनिक तकनीक के साथ तेजी से बदलते दौर में पुलिस का मैन्युअल मुखबिर तंत्र ध्वस्त सा हो गया है। इस डिजिटल दौर में जब सर्विलांस से भी कोई खास मदद नहीं मिलती है तब सीसी कैमरे पुलिस के लिए मुखबिरी कर अपराधियों के गिरेबान तक पहुंचने में तगड़ी मदद करते हैं।
विज्ञापन

हाल के दिनों में जिले में हत्या जैसी बड़ी आपराधिक घटनाओं को देखा जाए तो सीसी कैमरों ने पुलिस का काम काफी हद तक आसान किया है। इसके साथ ही पुलिस सीसी कैमरों की फुटेज को डिजिटल साक्ष्य के तौर पर केस डायरी में भी शामिल कर रही है। इसी वजह से गंभीर किस्म की कोई भी आपराधिक घटना होने पर पुलिस सब कुछ छोड़कर सबसे पहले सीसी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू करती है।
केस 1
53 किमी तक फुटेज खंगाल कर पहुंचे हत्यारोपियों तक
18 नवंबर 2020 को कैवल्यधाम कॉलोनी में गर्ल्स हॉस्टल संचालक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह ने तकरीबन 53 किलोमीटर तक सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से हत्यारोपियों का पीछा किया। अंतत: दोनों आरोपी चिह्नित कर पकड़ लिए गए।
विज्ञापन

केस 2
15 किमी तक सीसी कैमरे देखने के बाद हत्या की गुत्थी सुलझी
बीती नौ जनवरी की रात सरायनंदन दशमी में बिजली विभाग के संविदा कर्मी की सरेराह गोली मार कर हत्या कर दी गई। दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह ने लगभग 15 किलोमीटर तक सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। गलियों से भागने और रास्ते में कपड़े बदलने के बावजूद हत्यारोपी और उसका दोस्त पकड़ा गया।
केस 3
दिल्ली में गिरफ्तार गिरधारी भी फुटेज से हुआ था चिह्नित
30 सितंबर 2019 को सदर तहसील में नीतेश सिंह बबलू की हत्या मामले में शूटर गिरधारी विश्वकर्मा उर्फ डॉक्टर सीसी कैमरे की फुटेज से चिह्नित किया गया था। गिरधारी को हाल ही में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लखनऊ पुलिस मऊ के एक पूर्व ब्लाक प्रमुख की हत्या में गिरधारी की तलाश कर रही थी।
सीसी कैमरे जो लगवाते हैं, उनके लिए तो यह नि:संदेह लाभकारी ही है। किसी भी वारदात के बाद पुलिस के लिए भी सीसी कैमरे बहुत मददगार साबित होते हैं। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में आधुनिक कैमरों का जाल बिछाया जा रहा है। इसके बावजूद सभी सक्षम लोग अपने मकान, दुकान और कार्यालय को अच्छी क्वालिटी के सीसी कैमरे से जरूर लैस करें। - अमित पाठक, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें