फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सीबीएसई की पूरक परीक्षा 15 को

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की पूरक (सप्लीमेंट्री) परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होंगी। जिले में इन परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। लगभग 500 विद्यार्थियों ने पूरक परीक्षा के लिए आवेदन किया है, जिनके लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


सीबीएसई की जिला समन्वयक गुरमीत कौर ने बताया कि बोर्ड ने परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। इसके अनुसार, कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा 15 जुलाई को एक ही दिन में सभी विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होकर 22 जुलाई तक चलेंगी। उन्होंने कहा, परीक्षाओं को सुचारू रूप से कराने के लिए बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। जल्द ही परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

कक्षा 10वीं के छात्र दो विषयों में और कक्षा 12वीं के छात्र एक विषय में अंक सुधार के लिए परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:30 बजे से होगा। जिले में 500 से अधिक विद्यार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के छात्र शामिल हैं। इन छात्रों की सुविधा के लिए जिले में चार से पांच केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। केंद्रों का निर्धारण स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और लोकेशन के आधार पर किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें