फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैट्रिक्स एकेडमी महाराष्ट्र ने जीता खिताब

Wed, 21 Dec 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रतियोगिता - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
हैप्पी मॉडल स्कूल कुरहुआं में मंगलवार को सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2016 का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह आयाजित हुआ। इस दौरान टीम चैंपियनशिप का खिताब 30 अंको कें साथ मैट्रिक्स एकेडमी महाराष्ट्र ने जीता। उप विजेता गुवाहाटी की कोलंबिया कान्वेंट स्कूल तथा न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल पानीपत ने सामूहिक रूप से जीता। वहीं माउंट कारमेल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


अंडर-14 बालिका वर्ग के 30 किलोग्राम भार वर्ग में माउंट कालमेल स्कूल की श्रुति विष्ट को स्वर्ण पदक मिला। राम स्कूल फरीदाबाद की खुशबू रावत को रजत तथा एवरवीन विद्याश्रम तमिलनाड़ू रिथिका याजहिनी व मारिया पब्लिक स्कूल गुवाहाटी की समाद्रिता को कांस्य पदक मिला। अंडर-14 बालिका वर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग में सेंट एडमंडस स्कूल मालवीय की जाह्नवी सगुन को स्वर्ण पदक, सेंट क्लारेस कान्वेंट हाई स्कूल की महजबीन शेख को रजत पदक मिला। अंडर 19 बालिका वर्ग के 65 किलोग्राम भार वर्ग में वंदना इंटरनेशनल स्कूल की सिमरन को स्वर्ण मिला। सोनल शर्मा और सुप्रिया शर्मा, दीक्षा तिवारी ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

समारोह के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विभागाध्यक्ष सुशील कुमार गौतम व विद्यालय की निदेशक नीता सिंह ने माता आनंदमई के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर समापन समारोह का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद पांडेय ने धन्यवाद दिया। संचालन अंकिता व्यास व विशाल राय ने किया। उपप्रधानाचार्य प्रवीश कुमार सिंह, नेत्रा जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें