फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result : बेटियों ने मारी बाजी, यूपी से निकली पहली और दूसरी टॉपर

Sat, 26 May 2018 03:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई ने 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। 12वीं में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉप थ्री में लड़कियां ही हैं। इस बार के नतीजे 83.01 फीसद रहे हैं जो पिछले साल के 82.02 फीसद से लगभग एक फीसद ज्यादा हैं।
विज्ञापन


इस बार नोएडा की छात्रा मेघना श्रीवास्तव ने 499 अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं गाजियाबाद की छात्रा अनुष्का चंद्रा ने 498 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। तीसरे स्थान पर सात बच्चे रहे। जिन्होंने 500 में से 497 अंक हासिल किए हैं।

टॉपर की लिस्ट में इस बार नोएडा और गाजियाबाद का दबदबा दिखा। टॉप थ्री में 9 छात्रों में से 5 छात्र नोएडा और गाजियाबाद के हैं। इस बार लड़कियों का पास फीसद 88.31 है, वहीं लड़कों का पास फीसद 78.99 फीसद रहा है।
विज्ञापन


वहीं बनारस की बात की जाए तो सनबीम स्कूल, वरुणा की राम्या ने ह्यूमेनीटिज में 98.8 फीसदी अंक पाए। वहीं सनबीम, भगवानपुर के कुशाग्र के वाणिज्य वर्ग में 98.4 नंबर आए। आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के रितेश राय वाणिज्य वर्ग में 98.4 प्रतिशत नंबरों के साथ पास हुए। यहीं की दीपा श्रीवास्तव विज्ञान वर्ग में 96.4 फीसदी नंबरों से पास हुई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें