फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE CTET 2023: जिले के 99 केंद्रों पर होगी सीटेट, पर्यवेक्षकों की तैनाती, सीसीटीवी से निगरानी

Sun, 20 Aug 2023 12:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक कराई जाएगी। सीबीएसई की तरफ से डालिम्स सनबीम रोहनिया की प्रधानाचार्या गुरमीत कौर को ग्रुप ए और संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर की प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह को ग्रुप बी का सिटी कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।
विज्ञापन
सीटेट परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट ) रविवार को जिले के 89 केंद्रों पर कराया जाएगा। दो वर्गों की परीक्षा में 1,22,582 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिन विद्यालयों में केंद्र बने हैं, वहां रविवार को कक्षाएं नहीं चलेंगी।

यह भी पढ़ें- Varanasi: रोपवे के सफर को लेकर आई अच्छी खबर, जानिए कब हो सकता है उद्घाटन, क्या होंगी सुविधाएं?

विज्ञापन

परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक कराई जाएगी। सीबीएसई की तरफ से डालिम्स सनबीम रोहनिया की प्रधानाचार्या गुरमीत कौर को ग्रुप ए और संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर की प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह को ग्रुप बी का सिटी कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि ग्रुप ए की परीक्षा में 69,422 अभ्यर्थी शामिल होंगे। ग्रुप बी की परीक्षा 53,160 अभ्यर्थी देंगे। उधर, सीबीएसई की ओर से सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती भी की गई है। जिला स्तर पर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। सीसी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें