डालिम्स सनबीम रामकटोरा में बारहवीं के परिणाम घोषित होने पर खुशी मानती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार पास प्रतिशत 87.33 रहा है। छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in पर देख सकेंगे। इस बार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33% है। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है। लड़कियां 90.68 पास प्रतिशत के साथ लड़कों से 6.01% आगे हैं। अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई अपने छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं देगा।
ऐसे चेक करें परिणाम
छात्र, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर 12वीं क्लास का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
ये स्टेप को फॉलो करें-
सबसे पहले, CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर 'CBSE 12th Result Direct Link' पर क्लिक कीजिए।
फिर लॉग इन पेज खुलेगा, यहां अपना अनुक्रमांक नंबर और जन्म तिथि दर्ज कीजिए।
यह भरने के बाद क्लिक करते ही आपका CBSE बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
इसके बाद स्टूडेंट यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास भी रख सकते हैं।