फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board: जिले के 55 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 10वीं व 12वीं के 46478 छात्र-छात्राएं, 24 बच्चे पर 2 निरीक्षक

Sat, 17 Jan 2026 06:06 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सीबीएसई बोर्ड की ओर से परीक्षा को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार सभी केंद्रों पर हर 24 बच्चे पर दो निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सभी केंद्र के लिए एक ऑब्जर्वर भी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Board: सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं एक महीने बाद 17 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए जिले में 55 केंद्र बनाए गए हैं। इन 55 केंद्रों पर कुल 46478 छात्र-छात्राएं परीक्षाएं देंगे। इसमें कक्षा 10 के 22932 और कक्षा 12 के 23546 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इस बार साल 2025 की तुलना में ज्यादा और 2024 से कम छात्र परीक्षा दे रहे हैं। जिले में सीबीएसई विद्यालयों की संख्या 166 है। इनमें से बोर्ड परीक्षा के लिए 55 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। 

विज्ञापन


इन विद्यालयों में कुल 46478 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। पिछली बार की बोर्ड परीक्षा में सिर्फ 49 केंद्र ही बनाए गए थे। इस बार पिछली साल की तुलना में 6 ज्यादा केंद्र बने हैं। ऐसे ही साल 2024 में भी 49 केंद्र बनाए गए थे। इस बार की बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए अधिकतर केंद्र शहरी सीमा में हैं। इससे छात्रों को सेंटर पर पहुंचने में आसानी तो होगी ही उनका समय भी बचेगा।

सभी केंद्रों की हर कक्षाओं में कैमरे और दीवार घड़ी होना अनिवार्य
बोर्ड ने परीक्षा को लेकर जारी की गाइडलाइन में सख्त निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी केंद्रों पर जितनी भी कक्षाएं होंगी। उन सभी में कैमरे और दीवार घड़ी आवश्यक रूप से लगाया जाए। परीक्षा में जांच के लिए उड़ाका दल का गठन भी किया जाएगा।

आंकड़े एक नजर में
  • जिले में कुल सीबीएसई विद्यालयों की संख्या - 166
  • बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों की संख्या - 55
  • बोर्ड में शामिल होने वाले कुल परीक्षार्थियों की संख्या - 46478
  • कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या - 22932
  • कक्षा 12 के बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या - 23546
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। बोर्ड की ओर से जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन कराते हुए परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। - नीलम सिंह, जिला समन्वयक, सीबीएसई, वाराणसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें