सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा के परिणाम मंगलवार को जारी होने की उम्मीद है। यदि ऐसा होता है तो पिछली बार की तुलना में इस बार परिणाम एक दिन पूर्व जारी होगा। इस बार परीक्षा में ऑनलाइन मार्किंग भी अपनाई गई है। इससे गलती होने की संभावना कम है।
सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से कराई गईं। कुल 46478 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए। इसमें कक्षा 10वीं में 22932 और 12वीं में 23546 परीक्षार्थी थे। 15 अप्रैल को दसवीं के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। कक्षा दसवीं का परिणाम 95 फीसदी रहा है। बोर्ड की ओर से जारी होने वाले परिणाम को लेकर परीक्षार्थी उत्सुक हैं। सीबीएसई की जिला समन्वय नीलम सिंह ने बताया कि इस बार के परिणाम 95 फीसदी से अधिक होंगे। 12वीं में लड़कों और लड़कियों दोनों से बेहतर परिणाम की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि परिणाम 11 से 13 मई के बीच घोषित होने की संभावना है।