चौकाघाट स्थित एक पैलेस में भारत विकास परिषद काशी की ओर से स्थापना दिवस एवं पदग्रहण समारोह में न
भारत विकास परिषद काशी शाखा का पदग्रहण समारोह रविवार को चौकाघाट स्थित होटल में हुआ। मुख्य अतिथि प्रख्यात साहित्यकार डॉ. श्रीमती नीरजा माधव और परिषद प्रांतीय अध्यक्ष हरविंदर वालिया ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। नव नियुक्त अध्यक्ष सौरभ जैन ने परिषद के सेवा प्रकल्पों, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा सामाजिक उत्तरदायित्वों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया। सचिव डॉ. अमित कुमार सिंह ने आगामी वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत की। महिला संयोजिका संगीता रस्तोगी ने महिलाओं की सहभागिता पर जोर दिया। कोषाध्यक्ष जीवन खन्ना, पूर्व अध्यक्ष अमित अग्रवाल, हिना मेहरोत्रा, आरती अरोड़ा माैजूद रहीं। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी ने किया।