फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणाम के बाद अब दाखिले की तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सीबीएसई के 10वीं के नतीजे घोषित होने के बाद अब स्कूल- कॉलेजों में प्रवेश की तैयारियां तेज हो गई हैं। कुछ स्कूलों में तो प्रवेश पूरा हो चुका है जबकि कुछ में अभी प्रकिया चल रही है। कोरोना काल को देखते हुए शासन ने ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों व्यवस्था के तहत प्रवेश का फैसला लिया है। इसके बाद से ही दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। कई स्कूलों में तो दसवीं का रिजल्ट आने से पहले ही प्रवेश भी पूरा हो गया था। शासन के निर्देश के अनुसार विद्यालयों में नया सत्र 6 जुलाई से शुरू हो चुका है। ऑनलाइन एडमिशन के साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई भी कराई जानी है। इसमें ज्यादातर विद्यालयों ने 1 से लेकर 9 तक एडमिशन शुरू कर दिया है। जबकि अब दसवीं का रिजल्ट आने के बाद विद्यालयों में 11वीं में दाखिले की तैयारी भी शुरू हो गई है। इसके लिए विषय वार छात्र-छात्राओं की सूची बनाए जाने के साथ ही प्रवेश शुरू होंगे।
विज्ञापन

मार्कशीट के लिए करना होगा इंतजार
सीबीएसई की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्रों को अपने मार्कशीट, प्रमाणपत्र की मूल प्रति का इंतजार है। हालांकि अधिकांश छात्रों ने प्रिंट लिया हैं, लेकिन मूल प्रति में देरी की संभावना है। इसकी वजह यह है कि मार्कशीट तैयार करने में तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से कई छात्रों की जन्मतिथि गलत हो गई है। बोर्ड के स्तर पर अब सॉफ्टवेयर को ठीक कराया जा रहा है जिससे कि उन्हें मार्कशीट मिल सके।
डिजिटल प्लेटफार्म पर मार्कशीट है, लेकिन मूल प्रति में कुछ तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से इंतजार करना पड़ सकता है। बोर्ड की ओर से जल्द ही मार्कशीट भी जारी कर दी जाएगी।-गुरमीत कौर, सिटी कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें