फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गुरु जी देंगे अपने प्रमाणपत्रों की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्तियों की जांच शुरू हो गई है। नोडल अधिकारी ने जांच के लिए 21 और 22 जुलाई की तिथि निर्धारित की है। पहली कड़ी में शिक्षकों के प्रपत्रों का स्थलीय सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

कुलसचिव राजबहादुर ने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों से कहा है कि वह अपने मूल प्रमाणपत्र और एक पासपोर्ट फोटोग्राफ के साथ 21 से 22 जुलाई तक योगसाधना केंद्र में उपस्थित होकर जांच में सहयोग करें। क्षेत्रीय उच्च अधिकारी डॉ. यशोधरा शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। 13 जुलाई को अपर जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में हुई बैठक में संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के लिए 21 और 22 जुलाई की तिथि नियत की गई थी।
इसके लिए शिक्षकों को विश्वविद्यालय ने दो तरह के प्रोफार्मा भेजे हैं। शिक्षकों को एक में उन्हें सेवा संबंधी और दूसरे में व्यक्तिगत जानकारियां देनी हैं। व्यक्तिगत जानकारी वाले प्रोफार्मा में शिक्षकों को अपनी लंबाई भी बतानी है। सेवा संबंधी विवरण और व्यक्तिगत जानकारी में 14-14 बिंदु शामिल हैं। प्रोफार्मा सभी हेड, डीन और पाठ्यक्रम प्रभारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन

व्यक्तिगत प्रोफार्मा में नाम, पिता व माता के नाम, गृह जनपद और प्रदेश, वैवाहिक स्थिति आदि का विवरण देना है। आधार और पैन नंबर लिंक हैं या नहीं। वहीं सेवा संबंधी प्रपत्र में नियुक्ति का प्रकार, विज्ञापन संख्या, शासन से मिला नियुक्ति पत्र, प्रथम नियुक्ति का प्रमाण पत्र, महाविद्यालयों में सेवा का विवरण, चयनित अभ्यर्थी को सम्मिलित करने वाली आयोग की लिस्ट, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और मई माह के वेतन का स्लिप आदि का विवरण देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें