फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई कोर्ट की कार्रवाई: रिश्वतखोरी में बीएचयू के लिपिक को पांच साल की कैद, एक लाख रुपये का लगाया जुर्माना

Sat, 13 Sep 2025 11:55 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई कोर्ट ने बड़ी कार्रवाई की है। बीएचयू के लिपिक को पांच साल की कैद और एक लाख रुपये का अर्थ दंड लगाया। 
विज्ञापन
CBI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई अदालत ने 30 हजार रुपये की रिश्वतखोरी के एक मामले में बीएचयू के स्वच्छता एवं सहायक सेवाओं के वरिष्ठ सहायक (लिपिक) राजेश कुमार को दोषी ठहराते हुए पांच साल की कैद और एक लाख रुपये जुर्माने से दंडित किया है।

विज्ञापन

 
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ दो जून वर्ष 2016 को मामला दर्ज किया था। आरोप है कि राजेश कुमार, वरिष्ठ सहायक (लिपिक) ने शिकायतकर्ता के पिता स्वर्गीय कल्लू, जो बीएचयू में स्वीपर के पद पर कार्यरत थे और सेवाकाल के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई थी, उनके मृत्यु लाभ की प्रक्रिया और जारी करने के लिए शिकायतकर्ता से 75000 रुपये की रिश्वत की मांगी थी।

इसे भी पढ़ें; Dhirendra Shastri: बाबा बागेश्वर ने काशी विश्वनाथ धाम में किए दर्शन, नेपाल हिंसा व सनातन धर्म पर कही बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी राजेश कुमार को शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच पूरी होने के बाद, सीबीआई ने 30 जून वर्ष 2016 को आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। न्यायालय ने सुनवाई के बाद 12 सितंबर 2025 यानी शुक्रवार को आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें