फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बछड़े को पीट कर मार डाला - आजमगढ़

विज्ञापन
तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी-बेलनाडीह मार्ग पर जाम लगाते लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
मेंहनगर/पल्हना (आजमगढ़)। तरवां थाने के बीसानी गांव में मंगलवार की भोर में मवेशी की हत्या पर गांव के लोग आक्रोशित हो गए और खरिहानी-बेलहाडीह मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस के हिरासत में लेने के बाद सुबह सात बजे से लगा जाम करीब 3.25 घंटा बाद समाप्त हुआ।
विज्ञापन

आरोप है कि मंगलवार की भोर में तरवां थाना क्षेत्र के टाढ़ाडीह गांव के पास पिता-पुत्र ने लाठी-डंडे से पीटकर मवेशी को मार डाला। गांव के लोगों ने इसका विरोध किया तो पिता-पुत्र ने लोगों को धमकी दी। इस बात से गुस्साए लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जाम लगा दिया। सुबह सात बजे खरिहानी-बेलहाडीह मार्ग जाम होने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तरवां रत्नेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन गांव वाले आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले जाम खोलने के लिए तैयार नहीं हुए। इसकी उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई तो मौके पर सीओ पहुंचे। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले र्िलया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। सीओ लालगंज ने बताया कि पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें