फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ट्रक चालक की हत्या कर 70 लाख रुपये का काजू लदा ट्रक लूटा, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 02 Jan 2022 08:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के लंका के नुआव ओवरब्रिज के पास चालक का क्षत-विक्षत शव मिला। चालक आंध्र प्रदेश से गोरखपुर काजू लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में हाईवे स्थित नुआव में बदमाशों ने शनिवार की रात ट्रक चालक की हत्या कर 70 लाख रुपये का काजू लदा ट्रक लूट लिया। नुआव-नरायनपुर ओवरब्रिज पर चालक का क्षत-विक्षत शव मिला। आंध्र प्रदेश के प्लासा से गोरखपुर के लिए काजू लदा ट्रक लेकर चालक निकला था। ट्रक मालिक ने ट्रक चोरी और चालक का शव मिलने की रविवार को लंका थाने में तहरीर दी। डीसीपी काशी ने घटना की तफ्तीश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की है।

विज्ञापन


चोलापुर थाना क्षेत्र कटारी गांव के रहने वाले ओमप्रकाश पाल(50) लहरतारा निवासी अनिल जायसवाल का ट्रक चलाते थे। आंध्र प्रदेश के प्लासा से दो दिन पहले लगभग 70 लाख रुपये का 14 टन काजू लादकर गोरखपुर जाने के लिए निकले थे। शनिवार रात साढ़े नौ बजे ओमप्रकाश डाफी टोल प्लाजा से ट्रक लेकर गुजरे। कुछ ही दूर आगे बढ़ने पर नुआव-नरायनपुर ओवरब्रिज पर ओमप्रकाश का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।

शरीर पर ट्रक का पहिया चढ़ाकर कुचला गया था। रात में मौके पर पहुंची लंका पुलिस ने सड़क दुर्घटना मानकर शव को कब्जे में लिया। ओमप्रकाश की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों से पुलिस ने संपर्क किया तो घबराए परिजनों ने ट्रक मालिक अनिल जायसवाल को फोन मिलाया।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार देर रात ट्रक मालिक अनिल जायसवाल ने बताया कि ओमप्रकाश को नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रक लूट लिया गया। इसके बाद बदहवाश हाल में परिजन लंका थाने पहुंचे। ट्रक मालिक भी लंका थाने और घटनास्थल पर पहुंचा। ओमप्रकाश के भाई संतोष और बेटा बृजेश का आरोप था कि हत्या कर ट्रक लूटा गया। लंका पुलिस और एसीपी भेलूपुर ने टोल प्लाजा से लेकर नुआव तक हाईवे किनारे के सीसी कैमरों को खंगाला।

आशंका व्यक्त की गई कि कीमती माल होने के कारण किसी गिरोह ने घटना को अंजाम दिया। ट्रक लूटने के बाद ओमप्रकाश को सड़क पर कुचलकर मार डाला गया। आसपास कहीं ट्रक भी  नहीं मिला। डीसीपी काशी आरएस गौतम ने बताया कि मामले की तफ्तीश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। ट्रक मालिक ने ट्रक गायब होने और चालक के शव पाए जाने संबंधित तहरीर दी है। पुलिस अपने स्तर से भी घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना के पीछे खडे़ हैं कई सवाल
आंध्र प्रदेशके प्लासा से 70 लाख का माल काजू लेकर निकले चालक ओमप्रकाश की मौत के बाबत पुलिस कई बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। आशंका है कि बीच रास्ते में लिफ्ट लेकर कोई ट्रक में सवार हुआ हो, या फिर आंध्र से ही कोई पीछा कर रहा हो। आशंका यह भी जताई जा रही है कि डाफी टोल प्लाजा क्रास करने के बाद चालक खाना खाने के लिए ढाबा पर रुका हो और उस बीच ट्रक लेकर बदमाश भागे हो। विरोध में ओमप्रकाश को कुचलकर मारा गया।

हाईवे पर पेट्रोलिंग नहीं करती पुलिस 
हाइवे पर बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में काफी आक्रोश है। रमना चौकी से महज एक किमी की दूरी पर चालक से लूट और हत्या की गई।  पुलिस को इस बीच कोई जानकारी नहीं मिल सकी। नरायनपुर ओवरब्रिज के ऊपर पड़े शव को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें