फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध छात्रा आत्महत्या मामलाः मंगेतर व उसके मां-बाप के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 31 May 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बीएचयू की शोध छात्रा ख्याति सिंह की आत्महत्या के मामले में उसके मंगेतर श्वेतांक और उसके पिता बनारसी प्रसाद व मां मालती देवी के खिलाफ बुधवार को लंका थाने में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई ख्याति के पिता कमल सिंह उइके की तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के बैतूल जिला निवासी कमल सिंह उइके की बेटी ख्याति सिंह ने बीते 20 अप्रैल को बीएचयू के पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान में शोध छात्रा के तौर पर दाखिला लिया था।

इसके दस दिन बाद रामनगर के ग्वाल घाट निवासी नेवी में इंजीनियर श्वेतांक से उसकी सगाई हुई। मंगलवार को ख्याति ने नगवां स्थित अपने किराये के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर बुधवार को बनारस पहुंचे कमल सिंह उइके और उनकी पत्नी दुर्गेश ने आरोप लगाया कि सगाई के बाद से ही ख्याति का मंगेतर और उसके मां-बाप शादी में हीरे की अंगूठी देने का दबाव बना रहे थे। अंगूठी न देने पर शादी नहीं करने की बात कह रहे थे।

इससे ख्याति और पूरा परिवार अवसाद में था और इसी वजह से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। इस संबंध में लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें