फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम और सीएम के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपशब्दों का प्रयोग, भाजपा विधायक के बेटे पर मुकदमा दर्ज

Sat, 06 Oct 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीएम और एसपी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज ऑडियो क्लिप वायरल की गई है। इस आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले को बनारस की लंका पुलिस ने संज्ञेय अपराध नहीं माना है। मामला भदोही के भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के बेटे दीपक त्रिपाठी से जुड़ा है।
विज्ञापन


बीएचयू के शोध छात्र ने एक वायरल ऑडियो क्लिप देकर गुरुवार रात दीपक के खिलाफ लंका थाने में तहरीर दी थी। मगर पुलिस ने इस मामले में एनसीआर दर्ज की है। दूसरी ओर दीपक त्रिपाठी ने ऑडियो को झूठा बताया है। विधायक पिता ने इसे विरोधियों की साजिश बताया है।

व्हाट्स ऐप पर गुरुवार को एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई। आरोप है कि भाजपा विधायक का पुत्र दीपक त्रिपाठी कॉल कर भदोही के सुरियावां क्षेत्र के भीमसेनपुर निवासी महेश तिवारी को धमका रहा था। इस दौरान दीपक ने पीएम, सीएम, डीएम और एसपी का नाम लेकर गालीगलौज और आपत्तिजनक बातें भी कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने वायरल ऑडियो को बताया फर्जी

विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
वायरल ऑडियो क्लिप की शिकायत लेकर बीएचयू के सरदार पटेल हॉस्टल में रहने वाले शोध छात्र इतेंद्र चौबे लंका थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में महेश तिवारी ने बताया कि विधायक पुत्र ने उन्हें ही कॉल कर धमकाया था। धमकी भरी कॉल से संबंधित ऑडियो क्लिप भदोही के डीएम और एसपी को भेजी गई है।

वहीं, दीपक त्रिपाठी ने कहा कि कॉल कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम लेकर गालीगलौज करने का ऑडियो झूठा है। उसे बदनाम करने के लिए ऑडियो को एडिट कर वायरल किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए।

दीपक के पिता विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने भी ऑडियो को फर्जी करार देते हुए कहा कि यह विरोधियों की साजिश है। फर्जी तरीके से आवाज का इस्तेमाल कर ऑडियो बनाया गया है। जिले के एक माननीय के इशारे पर बनारस में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस शख्स को धमकी देने की बात कही जा रही है वे लोग अच्छे आदमी नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें