आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामले में अब तीन दिसंबर को फिर सुनवाई होगी। मामले में दो आरोपियों की ओर से बचाव पक्ष की बहस जारी है। एक अन्य आरोपी की ओर से पहले ही दलील रखी जा चुकी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में बुधवार को फास्टट्रैक कोर्ट में बचाव पक्ष की बहस हुई। दो आरोपियों की ओर से अधिवक्ताओं ने अदालत में अपना पक्ष रखा। हालांकि, बहस पूरी नहीं हो सकी। इस पर अदालत ने सुनवाई के लिए तीन दिसंबर की अगली तिथि तय की है।
विज्ञापन
फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) के न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत में सुनवाई के दौरान आरोपी कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल की ओर से अधिवक्ता ने दलीलें पेश कीं। इस मामले में एक अन्य आरोपी आनंद चौहान की ओर से अधिवक्ता पहले ही अपना पक्ष रख चुके हैं।
प्रकरण के अनुसार, दो नवंबर 2023 की रात बीएचयू परिसर में आईआईटी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। पुलिस की विवेचना में कुणाल पांडेय, आनंद उर्फ अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल के नाम सामने आए थे। इसके बाद लंका पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फिलहाल तीनों आरोपी जमानत पर हैं।