फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला रेतकर हत्या का मामला: 22 फरवरी को शादी होनी थी, बौखला गया था आरोपी; घटनास्थल का सीसीटीवी कैमरा खराब

Sat, 22 Aug 2026 05:55 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की गला रेतकर हत्या की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की आशंका की जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। मामले में पुलिस ने आठ स्थानों पर दबिश देकर दस लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल का सीसीटीवी कैमरा खराब मिला। जांच में सामने आया कि एक संदिग्ध छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था।
विज्ञापन
श्रेया उपाध्याय की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजातालाब थाना क्षेत्र की छात्रा की गला रेतकर हत्या के बाद गठित चार टीमों ने 24 घंटे में चुनार, नियारडीह समेत आठ जगहों पर आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला रेतकर हत्या की बात आई है। वहीं, पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। ऐसे में पुष्टि के लिए सैंपल को जांच के लिए भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में दस लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


बच्छाव के जिस किराये के कमरे में छात्रा की गला रेतकर हत्या की गई उसके बाहर दरवाजे के ऊपर लगा सीसी कैमरा खराब मिला। मृतका की मां ने बताया कि आरोपी भुआलपुर सीखड़ चुनार में तीन साल से मामा के घर रहता था। 

उसने मृतका की मां से कहा था कि मैं छात्रा से शादी करना चाहता हूं, करा दीजिए। जिसके बाद आरोपी को मना कर दिया गया था। इस बीच उसने धमकी दी कि उसकी शादी नहीं होने देंगे। घर से दो किलोमीटर की दूरी पर बेटी की शादी तय कर दी। 

विज्ञापन

22 फरवरी को शादी होनी थी। शादी तय होने से आरोपी बौखला गया था। 18 अगस्त को बेटी घर से निकली। दोपहर तीन बजे तक घर ना लौटने पर फोन किया, लेकिन उठा नहीं। पांच बजे पति को बताया। परिवार ने पुलिस को जानकारी। पुलिस नंबर ट्रेस कर लोकेशन पर पहुंची। 

मकान मालिक ने ताला नहीं तोड़ने दिया। जबकि फोन करने पर अंदर रिंग बज रहा था। उधर, आरोपी हत्या कर पांच बजे के बाद मामा के घर भुआलपुर पहुंचा। इस बात को उसने मामा से छिपाया। परिजनों को आरोपी के मामा ने बताया कि आरोपी की बाइक, हेलमेट और बैग यही है। परिवार ने बैग खोलकर देखा तो उसने कमरे की चाबी थी। चाबी को लेकर परिवार के लोग कमरे पर पहुंचे। कमरा खोलकर परिजनों ने देखा छात्रा की लाश बाथरूम में पड़ी है। आरोपी ने छात्रा के पैर को बांधा, सिर पर वार किया और गला भी रेत दिया था।

शादी वाली ड्रेस में खींची फोटो दिखाकर करता था ब्लैकमेल
पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी ने छात्रा को बरगलाकर शादी की ड्रेस में एक फोटो खिंचवाई थी। फोटो को एडिट कर उसे अपने साथ बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। कहा कि अगर तुम दूसरी जगह शादी करोगी तो ये फोटो वायरल कर दूंगा। शादी तोड़ने का डर दिखाकर ही उसने 18 अगस्त को उसे अगवा किया और किराये के कमरे पर ले जाकर निर्मम हत्या कर दी। छात्रा नीट करना चाहती थी, जबकि परिजन उसे बाहर नहीं भेजना चाहते थे। आरोपी ने उसे नीट कराने का भरोसा दिया था।

चाचा को चुनौती देने के लिए प्रधानी की तैयारी कर रहा था विवेक
नियारडीह गांव में ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर अभी से सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। आरोपी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। उनके चाचा भी चुनाव लड़ना चाहते हैं। आरोपी के पिता तीन भाई हैं। आरोप है कि इस विवाद में रामसहाय के एक भाई का समर्थन करते हैं। इसी बात को लेकर आरोपी नाराज था। कुछ दिन पहले भी आरोपी हुआ था। विवेक ने अपने दादा स्वर्गीय के नाम के साथ चुनाव लड़ने की घोषणा कर गांव में पोस्टर लगवा दिया। पारिवारिक विवाद के चलते वह घर से दूर मामा के यहां और दो महीने से रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव में किराये पर रहा रहा था।
विज्ञापन

पिता ने दी मुखाग्नि, मोबाइल और लैपटॉप जब्त
छात्रा का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार देर शाम अदलपुरा, मिर्जापुर के चितेश्वर नाथ श्मशान घाट पर किया गया। पिता ने बेटी को मुखाग्नि दी। शनिवार को घर पर परिजनों और आसपास के लोगों का आना-जाना लगा रहा। लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और घटना पर दुख जताया। राजातालाब पुलिस ने भी परिजनों से जानकारी ली। सुनील ने बताया कि छात्रा का मोबाइल और लैपटॉप पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें