फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीच सड़क पर छेड़खानी का मामला, आरोपी युवक को जनता ने पीटा, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Wed, 11 Jun 2025 12:50 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बीच सड़क पर छात्रा के साथ छेड़खानी करना युवक को भारी पड़ा। स्थानीय लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और जांच में जुट गई है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा बाजार में मंगलवार को कोचिंग से घर जा रही छात्रा को जबरदस्ती बाइक पर बैठाने के मामले में आरोपी युवक की राहगीरों ने पिटाई कर दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो व छेड़खानी का केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी दोपहर में कोचिंग से घर के लिए निकली। बस स्टैंड के पास पूर्व परिचित युवक बाइक से पहुंचा और छात्रा को बाइक पर बैठाना चाहा। छात्रा ने इन्कार किया तो जबरदस्ती करने लगा। छात्रा का मोबाइल तोड़कर फेंक दिया।

आसपास के लोग और राहगीरों ने युवक की पिटाई की और पुलिस को सौंपा। इस बारे में फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर फूलपुर निवासी आरोपी दुर्गेश को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


तेज रफ्तार वाहन के चक्कर में विवाद, हवाई फायरिंग

चोलापुर थाना के कर्मा गांव में सोमवार की देर रात तेज रफ्तार के चक्कर में पिकअप चालक की पिटाई की गई। आरोप है कि फायरिंग भी हुई। चोलापुर थानाध्यक्ष राकेश गौतम ने बताया कि महमूदपुर निवासी आशीष यादव का पिकअप वाहन है, जिसे चालक सोहराब चलाता है।

चालक सोहराब रात के समय कर्मा से महमूदपुर लौट रहा था। इस बीच कर्मा के रहने वाले कालिका ने चालक को रोक कर वाहन तेज गति से चलाने को मना किया। इस पर मारपीट हुई। चालक ने इसकी सूचना वाहन मालिक को दी। इस पर विवाद हुआ। हवाई फायरिंग का आरोप गलत है। दोनों पक्षों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें