युवती ने इस मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि छह साल से युवक उसे झांसा दे रहा था। कहता था कि सरकारी जॉब की तैयारी कर रहा हूं, जब लग जाएगी तब शादी करूंगा।
UP Crime: कैंट थानांतर्गत एक मुहल्ले में रहने वाली महिला ने शादी का झांसा देकर छह साल तक शारीरिक शोषण करने, बाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार, परशुरामपुर (आजमगढ़) का मूल निवासी व वर्तमान में वीडीए कॉलोनी, चांदमारी (शिवपुर) में रहने वाले मनीष गौड़ से अक्टूबर 2016 में मुलाकात हुई थी।
अच्छे संबंध बनाते हुए मनीष ने 2024 तक शारीरिक शोषण किया। बीच-बीच में जब भी उससे शादी करने का दबाव बनाया गया तो उसने सरकारी जॉब की तैयारी का बहाना बना कर टाल जाता था।
विज्ञापन
इसकी जानकारी जब युवती ने परिजनों को दिया तो नवंबर 2024 को उससे मिलकर शादी का दबाव बनाया गया तो युवक ने शादी न करने की बात कह दी। आरोप है कि युवक ने मारपीट की और जन से मारने की धमकी भी दी। कैंट पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।