जौनपुर। ग्राहकों को अधिक मूल्य पर चीनी बेचना एक किराना दुकानदार को महंगा पड़ गया। उसके खिलाफ डीएम ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। मामला शहर के लाइन बाजार क्षेत्र का है।
बॉर्डर का निरीक्षण कर लौट रहे डीएम ने लाइन बाजार क्षेत्र में रुककर ग्राहकों से किराना सामानों की उपलब्धता और रेट के बारे में पूछताछ की। ग्राहकों ने बताया कि मोहल्ले का दुकानदार 40 रुपये किलो की दर से चीनी बेच रहा है, जबकि सामान्य दिनों में रेट 36 से 38 रुपये था। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने आपूर्ति निरीक्षक को कार्यवाई के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर लाइन बाजार थाने में दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। डीएम ने सभी किराना, सब्जी और दवा दुकानदारों से सही मूल्य पर ही सामाग्री बेचने का अपील की है। कहा कि इस संकट की घड़ी में कोई मुनाफाखोरी की कोशिश न करे। शिकायत मिलने पर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाई की जाएगी।